अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मरी एसडीएम के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को अभियान चलाकर अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर पकड़ने में सफलता पायी.

विज्ञापन

डुमरी.

डुमरी एसडीएम के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को अभियान चलाकर अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर पकड़ने में सफलता पायी. डुमरी सीओ शशिभूषण वर्मा व पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्रवार के संयुक्त नेतृत्व में अभियान चलाकर दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर केबी रोड से और तीन जामतारा पुलिस बैरियर के समीप पकड़ा. इस दौरान ट्रैक्टर चालक भाग खड़े हुए. बाद में टीम ने सभी ट्रैक्टर को जब्त कर अनुमंडल कार्यालय परिसर ले आयी. सीओ ने बताया कि अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर पकड़े गये हैं. अग्रेतर कार्रवाई के लिए इसकी सूचना खनन विभाग व एसडीएम डुमरी को दे दी गयी है. गुरुवार को डुमरी पुलिस और खनन विभाग ने अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़ा था. इस संबंध में डुमरी थाना में ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मालूम रहे कि डुमरी एसडीएम शहजाद परवेज ने बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए 29 मई को आदेश जारी कर चेकपोस्ट पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त किया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola