अलग-अलग सड़क हादसे में पांच जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सड़क पर कुत्ता आ जाने से एक बाइक सवार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में पति-पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
जमुआ.
सड़क पर कुत्ता आ जाने से एक बाइक सवार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में पति-पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये. इस बाबत टूनी देवी (पति मुरारी लेहरी) ने बताया कि वह अपने घायल भाई को देखने पति मुरारी लेहरी व बेटी प्रीति कुमारी के साथ हीरोडीह जा रही थी. इस बीच सड़क पर कुत्ता सामने आ जाने से बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को सीएचसी जमुआ ले जाया गया.गांडेय प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की सुबह गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग पर गिरनियां मोड़ के पास एक ऑटो असंतुलित होकर पलट गया. इस घटना में ऑटो में सवार एक महिला व एक बच्चे को गंभीर चोट आयी. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया. घायल सदर प्रखंड के उदनाबाद की है. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










