ePaper

Giridih News :अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी

Updated at : 15 Oct 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी

Giridih News :गिरिडीह उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने अवैध विदेशी शराब कारोबारी कटरियाटांड़ के पवन पासवान की खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मंगलवार को हुआ छापेमारी के दौरान कारोबारी पवन पासवान और उसका सहयोगी फरार हो गया था.

विज्ञापन

गिरिडीह उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने गत मंगलवार को बिरनी थानांतर्गत कटरियाटांड़ में अवैध नकली जहरीली विदेशी शराब कारोबारी पवन पासवान की फैक्ट्री पर छापेमारी की थी. पुलिस वैन के मद्देनजर कारोबारी पवन पासवान व उसका सहयोगी फरार हो गया था. पुलिस ने पीछा किया, पर जंगल-झाड़ी का लाभ उठा कर आरोपी भागने में सफल रहा था. इस दौरान उत्पात विभाग ने भारी मात्रा में नकली जहरीली शराब के साथ-साथ झारखंड सरकार का होलोग्राम, अवैध विदेशी शराब बनाने का स्प्रिट, लेबल, ढक्कन जब्त कर गिरिडीह ले गये थे. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola