Giridih News :भू-धंसान से बने गड्ढे की ओबी से की भराई
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र की बनियाडीह-कबरीबाद माइंस होते हुए बरवाडीह जाने वाली सड़क पर कबरीबाद माइंस के समीप भू-धंसान हो गया. सीसीएल प्रबंधन इन गड्ढों की ओबी से भराई हो रही है.
विज्ञापन
इस मार्ग पर पूर्व में भी अवैध कोयला खनन की वजह से भू-धंसान हो चुका है. इसकी भराई पूर्व में भी सीसीएल ने करवाई है. बार-बार भू-धंसान के कारण क्षेत्र में दहशत है. बताया जाता है कि पूर्व में कोयला के अवैध खनन के कारण जमीन खोखली हो गयी है. इस वजह से जमीन धंसती जा रही है. धंसान होने से स्थानीय लोग दहशत में हैं. उनका कहना है कि कबरीबाद माइंस के आसपास जाने में भी डर लगता है. कोयला चोर लगातार मुहाना बनाकर अवैध रूप से कोयला निकालते हैं. इससे इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










