Giridih News :पैसे की लेनदेन में मारपीट, तीन घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के मेढ़ोचपरखो के मनोज तुरी, रधवा देवी और बैजंती देवी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. सभी को सदर अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

जमुआ थाना क्षेत्र के मेढ़ोचपरखो के मनोज तुरी, रधवा देवी और बैजंती देवी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. सभी को सदर अस्पताल लाया गया. बताया गया कि घायल का किसी के साथ पैसे का लेनदेन का मामला था. उक्त व्यक्ति से बातचीत करने के लिए अपने घर से थोड़ी दूर गये. इसी बीच मारपीट कर वह भाग गया. जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए जमुआ स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां से चिकित्सकों ने इन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola