Giridih News :छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रही एक 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद रविवार को छात्रा का शव पोस्टमार्टम करवाया गया.

विज्ञापन

मृतका की पहचान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव निवासी कैला टुडू की 18 वर्षीय पुत्री सविता टुडू के रूप में हुई है. सविता वर्ष 2024 से इंद्रापुरी कॉलोनी में किराए के कमरे में एक अन्य युवती के साथ रह रही थी और गिरिडीह कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी.

डीसी कार्यलय में चौकीदार पद पर कार्यरत युवती के साथ रही थी छात्र

मृतका के साथ रहने वाली युवती गिरिडीह डीसी कार्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत है. महिला चौकीदार ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:20 बजे वह बाथरूम में नहाने गयी थी. नहाकर निकलने पर उसने देखा कि सविता कमरे में ही दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल रही है. यह देख उसने शोर मचाया. शोर सुनकर लोग जुटे और उनके मदद से सविता को फंदे से नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के साथ रहने वाली युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है. युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने का स्पष्ट कारण का पता नहीं चला है. यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola