Giridih News :आंधी-पानी व ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 23 May 2026 11:30 PM

विज्ञापन

Giridih News :गांडेय क्षेत्र में शुक्रवार की रात अचानक आयी तेज आंधी-पानी व ओलावृष्टि ने कृषकों की कमर तोड़ दी है. इससे खेतों में लगी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा कृषि उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आंधी पानी व ओलावृष्टि के कारण कहीं फसलों को नुकसान हुआ तो कहीं गरीब केे छप्पर उड़ गये. टिटहीचापर में किसान रंजीत प्रसाद वर्मा के खेत में लगी मूली, भिंडी समेत अन्य हरी सब्जियां ओलावृष्टि से नष्ट हो गयी. वहीं, रंजीत वर्मा द्वारा पीएम कुसुम योजना के तहत लगाया गया सोलर पंप सेट उखड़ गया. गांव के ऊपर टोला में एक विशाल पेड़ बिजली के तारों को तोड़ते हुए गुड़ा मल्लाह के खपरैल मकान पर जा गिरा. हालांकि, इस घटना में गृहस्वामी और उसके परिजन बाल-बाल बच गये.

नल जल योजना के चार सोलर प्लेट उड़े

इधर, पिपराटोल गांव में भी आंधी-पानी का असर दिखा. यहां नल जल योजना के तहत लगाए गये चार अलग अलग जगहों की बोरिंग प्वाइंट में लगा सोलर प्लेट हवा में उड़ गये. वहीं, गादी सिरसिया में कैलाश महतो के घर का एस्बेस्टस उड़ गया. इस घटना में करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है.

वज्रपात से घर की छत हुई ध्वस्त

गावां प्रखंड की पिहरा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत खेरड़ा के मनोज भुइयां के घर पर शुक्रवार की रात वज्रपात होने से कमरे की ढलाई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. मलबा कमरे के अंदर गिर गया. घटना के समय परिवार के सदस्य बगल के कमरे में थे, जिस कारण सभी बाल-बाल बच गये. घटना में कमरे के अंदर रखा अनाज आदि भी मलबे में मिल गया. घटना के बाद भुक्तभोगी ने पदाधिकारियों को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. पिहरा पश्चिमी के मुखिया अमित कुमार ने भुक्तभोगी से मिलकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola