Giridih News :नौ दिन बाद शुरू होगा रोहिणी नक्षत्र, किसानों ने शुरू की खेत की जुताई
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नौ दिन बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा. कृषि कार्य को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हलचल तेज हो गयी है. किसान एक ओर जहां खेतों में गोबर डालने का काम कर रहे हैं. खरीफ फसल के बीज की बुआई को हल-बैल व ट्रैक्टर से खेतों की जुताई भी की जा रही है.
विज्ञापन
खेत की जुताई कर रहे जीतकुंडी वृद्ध किसान प्रसादी साव ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में जमीन की गहरी जुताई से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती है. खेत में उग आये घास-फूस खत्म और हानिकारक कीट होते हैं. इसको देखते हुए किसान ट्रैक्टरों और बैलों की मदद से खेतों को समतल करने और ढेला फोड़ने का काम कर रहे हैं.
पहली ही बारिश से शुरू होगी बीज की बुआई
कहा कि समय रहते जमीन को कृषि लायक बनाकर रखने से पहली ही बारिश में खरीफ फसल की बुआई की जा सकेगी. बिरनी के किसान एक बार फिर नयी उम्मीदों के साथ कृषि कार्य में जुटे हुए हैं. लोगों को उम्मीद है कि उमस भरी गर्मी से बारिश अच्छी होने की उम्मीद है. बारिश अच्छी हुई तो पैदावार भी अच्छी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










