Giridih News: प्लस टू उवि गांडेय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 31 Dec 2025 10:50 PM

विज्ञापन

Giridih News: प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश गुप्ता बुधवार को लगभग 31 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गये. इस दौरान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी.

विज्ञापन

झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जयप्रकाश गुप्ता ने 6 अक्टूबर 1994 को उच्च विद्यालय लेदा में योगदान दिया. इसके बाद सन 2000 से गांडेय प्लस टू उच्च विद्यालय में स्थानांतरित होकर योगदान दिया. लगभग 31 वर्ष 2 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए. सरकारी सेवा से बेदाग सेवानिवृत्त होना बड़ी बात है. वास्तव में शिक्षक कभी सेवानिवृत्त होते ही नहीं हैं. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने विद्यालय का प्रभार वरीय शिक्षक अजीत कुमार दास को दिया. अजीत कुमार दास के प्रभार लेने पर झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है और संगठन यह उम्मीद किया है कि विद्यालय का संचालन विभागीय नियमों के अनुसार सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर अच्छे से करेंगे. बधाई देने वालों में विद्यालय परिवार के अलावे संघ के जिलाध्यक्ष समेत जिला सचिव ऋषिकांत सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष दयानंद कुमार, आदित्य कुमार झा, कार्तिक प्रसाद वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, उमेश सिन्हा, रेणु कुमारी, वंदना कुमारी, अचिंत्य दत्त, सुरेश कुमार रजक, अनीता मित्तल, प्रीति चौरसिया, कृष्ण मुरारी कुमार, संजय कुमार, बलवंत सिंह, जसवंत सिंह, मिथिलेश कुमार, उदय कुमार यादव, मौलाना कमरुद्दीन, सुमन कुमार आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola