Giridih News :छत पर सो रहा था परिवार, चोर ले गये जेवरात और नगदी

Giridih News :गर्मी से बचने के लिए गुरुवार की रात परिवार छत पर सो रहा था और इधर घर में चोरी हो गयी. चोर नगदी व जेवरात ले गये.
रात में ही छत से नीचे उतरी एक महिला ने दो चोरों को भागते देख हल्ला किया. परिजन छत से नीचे उतरे और छानबीन की. तब चोरी की जानकारी हुई. पीडित के आवेदन पर थाना में कांड (संख्या 84/26) दर्ज कर लिया है. मामला लुप्पी पंचायत के पुराने लुप्पी गांव का है. कमरुल अंसारी ने कहा है कि गुरुवार को बिजली नहीं रहने के कारण परिजन छत पर सो रहे थे. रात में उसकी भाभी नीचे उतरी तो दो अज्ञात व्यक्तियों को घर से निकलकर भागते देखा.
पुलिस कर रही जांच
जानकारी मिलने पर जब परिजनों ने छत से नीचे उतरकर छानबीन शुरू की तो पता चला कि चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ड्रेसिंग टेबल का लाॅक तोड़कर चांदी की सिकरी, एक जोड़ा पायल, सोना का कर्णफुल, सोना का नकचन के अलावा 70 हजार नकद चोर ले गये. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










