Giridih News :छत पर सो रहा था परिवार, घर में हो गयी चोरी

Giridih News :गावां थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित मुस्लिम मोहल्ला में शनिवार की रात सदरू मियां के घर में चोरी हो गयी. चोर हजारों मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली.
चोर घर के बगल की गली से फांदकर अंदर घुसे और कूलर, मोबाइल, नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान लेकर चले गये. घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे. इसी बीच चोर घर में प्रवेश कर सामान समेटते हुए मेन गेट खोलकर भाग गये. रात करीब पौने दो बजे सदरू मियां नीचे उतरे, तो घर का दरवाजा खुला पाया. इसके बाद परिवार के लोगों को जानकारी दी. परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गयी.
सुबह में नदी किनारे मिला टूटा बक्सा
इधर, रविवार सुबह पता चला कि चोर घर से ले गये बक्सा, कपड़ा व जरूरी कागजात नदी किनारे फेंक दिया है. परिजन वहां पहुंचे, तो टूटा हुआ बक्सा, कपड़े, बैंक पासबुक, वोटर आईडी समेत अन्य कागजात मिला. थाना के समीप हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत है. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










