Giridih News :होली मिलन समारोह में खूब बही फगुआ बयार

Updated at : 08 Mar 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :होली मिलन समारोह में खूब बही फगुआ बयार

Giridih News :गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के बनियाडीह दुर्गा मंडप के प्रागंण में शनिवार को महिलाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें बनियाडीह व आसपास की काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. सर्वप्रथम महिलाओं ने एक दूसरे को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाया. वहीं फूलों से भी होली खेली गयी.

विज्ञापन

गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के बनियाडीह दुर्गा मंडप के प्रागंण में शनिवार को महिलाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें बनियाडीह व आसपास की काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. सर्वप्रथम महिलाओं ने एक दूसरे को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाया. वहीं फूलों से भी होली खेली गयी. इसके बाद ढोलक व झाल की धुन पर फगुआ गीतों की मीठी धुन से क्षेत्र गुंजायमान रहा. महिलाएं फगुआ गीतों पर खूब थिरकी. दिन में शुरु हुआ कार्यक्रम शाम तक चलता रहा.

कई संगठनों की महिलाओं ने लिया भाग

कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों की महिला पदाधिकारी भी पहुंची थी. भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कनक सिंह ने कहा कि होली मिलन समारोह में काफी महिलाओं का जुटान हुआ. बेहतर माहौल में महिलाओं ने होली मनायी. वहीं कई जरुरतमंदों के बीच वस्त्र और मिठाई का वितरण भी किया गया. साथ ही महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया. आजसू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि होली के दिन ऐसा होता है कि महिलाएं घर के कामों में रह जाती है. इसे देखते हुए महिला दिवस पर आज होली मिलन समारोह का आयोजन बनियाडीह दुर्गा मंडप में किया गया, जिसमें काफी महिलाओं का जुटान हुआ. महिलाओं ने भजन कीर्तन किया. इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई. कार्यक्रम में वार्ड सदस्य सूर्यकला देवी, मंजू सिंह, अर्चना देवी, पूनम देवी, उमा देवी, कंचन देवी, गीता देवी, रीना देवी समेत कई महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola