Giridih News :प्राकृतिक खेती कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिये उन्नत कृषि के टिप्स
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जिला उद्यान विभाग के तत्वावधान में रविवार को अहिल्यापुर पंचायत भवन में प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य किसानों को रासायनिक खाद मुक्त खेती और आधुनिक बाजार प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था.
विज्ञापन
कार्यशाला में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया. मुख्य वक्ता पर्यावरणविद राजीव सिंह ने किसानों से कहा कि प्राकृतिक खेती ना केवल मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाती है, बल्कि यह किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी है. उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने मिट्टी जांच की अनिवार्यता पर जोर दिया. कहा कि जैविक उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए किसानों को अब पारंपरिक तरीकों से हटकर वैज्ञानिक और प्राकृतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा.
कृषि आधारित उद्यम व वित्तीय प्रबंधन का गुर सीखा
किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण पर चर्चा करते हुए सीए राकेश कुमार ने कृषि आधारित उद्यम और वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाए. वहीं, उद्यान विशेषज्ञ सोनाली शर्मा ने फल व सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. सीआरपी लाखपत पंडित ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर किसानों से लाभ उठाने की अपील की. अंत में किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाने का संकल्प लिया. गौरेश दास, कुनेश्वर गोस्वामी, हेमन गोस्वामी, फूलवती देवी, गीता देवी, रुक्मिणी देवी, बालपन पंडित, सीआरपी खीरू दास समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










