Giridih News :अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो : आइजी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो : आइजी

Giridih News :पपरवाटांड़ स्थित एसपी कार्यालय में बोकारो रेंज के आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को अपराध नियंत्रण को ले क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और अपराध, चोरी, लूट, साइबर अपराध तथा नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.

विज्ञापन

आइजी ने सभी थाना प्रभारियों को बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, नियमित गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने और साथ ही फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंट-इश्तेहार की तामील और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया. मौके पर गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार सहित सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे.

एसपी ने डीआइजी को स्थिति से किया अपडेट

मौके पर एसपी डॉ बिमल कुमार ने जिले की मौजूदा स्थिति से आइजी को अवगत कराते हुए पुलिस की कार्रवाई, उपलब्ध संसाधन और आगे की रणनीति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं और पुलिस आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर रही है. आइजी ने अधिकारियों से कि जन-सुनवाई को प्राथमिकता देने, पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने व किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola