हाथियों का झुंड पहुंचा सरिया खुर्द, रेलवे फाटक को किया क्षतिग्रस्त
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Apr 2020 12:40 AM
हजारीबाग रोड : जंगली हाथियों का झुंड इन दिनों सरिया क्षेत्र में तबाही मचाये हुए है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं. गत सोमवार की रात सरिया प्रखंड के छोटकी सरिया गांव (सरिया खुर्द) स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय 16 हाथियों के इस झुंड ने रेलवे फाटक को नुकसान पहुंचाया. इसकी सूचना मिलने […]
हजारीबाग रोड : जंगली हाथियों का झुंड इन दिनों सरिया क्षेत्र में तबाही मचाये हुए है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं. गत सोमवार की रात सरिया प्रखंड के छोटकी सरिया गांव (सरिया खुर्द) स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय 16 हाथियों के इस झुंड ने रेलवे फाटक को नुकसान पहुंचाया. इसकी सूचना मिलने पर वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा, वन परिसर पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय व अन्य वन कर्मी पहुंचे. टीम के पहुंचने तक हाथियों का झुंड अछुइयाटांड़ में फसल रौंद रहे थे.
टीम ने उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया. इस बाबत वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री सिन्हा ने लोगों से सजग रहने की अपील की है. अपील में उन्होंने हाथियों को तंग नहीं करने व झुंड के आने की सूचना मिलते ही पटाखे, अलाव आदि का प्रयोग करने की की सलाह दी गयी. गांव में महुआ-शराब का स्टॉक नहीं करने का आग्रह किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










