Giridih News :ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 28 Feb 2026 11:00 PM

विज्ञापन

Giridih News :थाना क्षेत्र के ऊपरैली कन्हाई स्थित एक बड़े पत्थर खदान में शुक्रवार की देर रात को एक ट्रैक्टर के दुर्घनाग्रस्त हो जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चालक की पहचान बिहार के नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंसुला गांव निवासी 55 वर्षीय मदन केवट पिता स्व तेजो केवट के रूप में हुई. बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल चालक को आनन-फानन में खदान के कर्मी गावां अस्पताल ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी.

शव छोड़कर भागे खदान कर्मी

खदान के कर्मी शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गये. इसके बाद अस्पताल के कर्मियों ने गावां पुलिस को सूचना दी. गावां पुलिस ने तिसरी को सूचित किया. सूचना पर तिसरी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी. पत्थर खदान बिहार के ही राजवल्लभ यादव का बताया जाता है. खदान में ज्यादातर मजदूर और अन्य कर्मी बिहार के ही हैं.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

तिसरी थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया. अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जायेगा. सं

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola