Giridih News :सदर अस्पताल में लगा दिव्यांगता जांच कैंप, 60 की हुई जांच

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सदर अस्पताल में सोमवार को दिव्यांगता जांच कैंप लगा. इसमें जिले भर से दिव्यांगजन पहुंचे. 60 दिव्यांगों की जांच कर उनके दिव्यांगता प्रतिशत का आकलन किया गया.

विज्ञापन

सदर अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग जांच कैंप लगा. इसमें जिले भर से दिव्यांगजन पहुंचे. 60 दिव्यांगों की जांच कर उनके दिव्यांगता प्रतिशत का आकलन किया गया. इस दौरान हाथ, पैर, आंख, कान से संबंधित विकलांगता के साथ-साथ मानसिक रूप से कमजोर लोगों की भी जांच की गयी. चिकित्सकों ने बताया कि जांच के बाद पात्र लाभुकों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ व अन्य सुविधा मिल सके. जांच डॉ राजीव कुमार, डॉ फजल अहमद, डॉ सुनील कुमार समेत अन्य चिकित्सकों ने की. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के शिविर समय-समय पर लगाये जाते हैं, ताकि जिले के दिव्यांगों को सहूलियत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola