Giridih News :राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे संचालित हाट-बाजारों को स्थानांतरित करने का निर्देश

Published by :PRADEEP KUMAR
Updated at :12 May 2026 10:00 PM
विज्ञापन
Giridih News :राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे संचालित हाट-बाजारों को स्थानांतरित करने का निर्देश

Giridih News :जिले में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीसी रामनिवास यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे संचालित हो रहे हाट-बाजारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया है. सी ने जिले के सभी बीडीओ व सीओ को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है.

विज्ञापन

डीसी ने कहा है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे नियमित रूप से हाट-बाजार लगते हैं. इससे ना केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है. राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की तेज गति व बाजारों में भीड़ के कारण आमलोगों, दुकानदारों व राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है.

इसरी बाजार में आठ मई को हुई दुर्घटना का किया जिक्र

डुमरी क्षेत्र के इसरी स्थित पुराने जीटी रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना का उल्लेख करते हुए प्रशासन ने इसे अत्यंत दुखद व चिंताजनक बताया है. उक्त दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी थी तथा कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के समीप संचालित होने वाले सभी हाट-बाजारों को मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर स्थानांतरित किया जाये, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. साथ ही स्थानीय प्रशासन को यह भी निर्देशित किया गया है कि वैकल्पिक स्थलों का चयन करते समय आम लोगों की सुविधा, व्यापारियों की आवश्यकताओं एवं यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये.

जनता दरबार में डीसी जनसमस्याओं से हुए रूबरू

उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया. इस दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. मौके पर भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युतापूर्ति, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए. डीसी ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता दरबार आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola