डीसी ने एलइडी वैन को किया रवाना

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव में गिरिडीह जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एलइडी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
गिरिडीह. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव में गिरिडीह जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एलइडी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कहा कि जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित की गयी है. मतदाताओं को जागरूक भी किया जा रहा है. डिजिटल वैन को गांव, कस्बों, टोलों में जाकर लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा. खासकर वैसे बूथों में जहां पूर्व में मतदान प्रतिशत कम रहा है. लोगों को 20 मई और 25 मई को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. उन्होंने सी विजील, सुविधा, वोटर हेल्पलाइनव सक्षम एप की भी जानकारी दी. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, मीडिया/स्वीप कोषांग की टीम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










