Giridih News : डीसी ने दिया समयबद्ध व त्रुटिरहित कार्य पर जोर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 27 May 2026 10:26 PM
Giridih News :जिले में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चार्ज पदाधिकारियों, बीडीओ, बड़की सरैया तथा धनवार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता, पारदर्शिता व पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपादित करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना ना रहे. डीसी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के वितरण, आधारभूत संरचना के विकास व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करें. बैठक में चार्ज क्षेत्रवार प्रगति, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षण, डाटा संकलन की प्रक्रिया एवं क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली समस्याओं की समीक्षा की गयी.
लोगों को जागरूक करें, ताकि उनका सहयोग मिले
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य के दौरान आम नागरिकों को भी जागरूक करने की बात कही, ताकि लोग सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा किसी भी समस्या या तकनीकी बाधा की जानकारी तत्काल जिला स्तर पर उपलब्ध करायें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके. बैठक में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










