Giridih News :केशवारी-दलांगी पुल निर्माण को ले डीसी ने किया स्थल निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :केशवारी-दलांगी पुल निर्माण को ले डीसी ने किया स्थल निरीक्षण

Giridih News :सरिया प्रखंड के केशवारी एवं बिरनी प्रखंड के दलांगी गांव को जोड़नेवाले प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थल का बारीकी से जायजा लिया और पुल निर्माण की संभावनाओं, पहुंच मार्ग तथा भू-भाग की स्थिति से अवगत हुए.

विज्ञापन

नदी के बीच तथा दोनों ओर खड़े होकर अधिकारियों ने मैप से पुल के एप्रोच रोड तथा पिलर की दूरी का जायजा लिया. मौके पर नक्शा एवं गुनिया की सहायता से पुल निर्माण के लिए चयनित भूमि का सीमांकन कार्य भी कराया.

प्रखंडों के बीच संपर्क होगा मजबूत

डीसी ने सीमांकन कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया. कहा कि मापी में किसी भी तरह की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जायेगी, क्योंकि यह पुल सरिया तथा बिरनी प्रखंड की लाइफलाइन बननेवाला है. सटीक मापी से भविष्य में पुल के संरक्षण में कोई तकनीकी बाधा अथवा प्रशासनिक समस्या उत्पन्न नहीं होगी. डीसी ने कहा कि प्रस्तावित पुल क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. इससे सरिया एवं बिरनी प्रखंड के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को होनेवाली परेशानियों से राहत मिलेगी.

समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

मौके पर डीसी ने अभियंताओं से पुल निर्माण की प्रारंभिक रूपरेखा, तकनीकी पहलुओं एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्माण शुरू होने से पहले सभी औपचराकिताएं तय समय में पूरी कर लेने का निर्देश दिया. स्थानीय ग्रामीणों के साथ तालमेल से काम को आगे बढ़ाने पर बल दिया. इस दौरान एसडीओसंतोष गुप्ता, सरिया के सीओ संतोष कुमार, बिरनी के सीओ, सरिया के बीडीओ ललित नारायण तिवारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola