Giridih news :डीएवी सीसीएल के शिक्षक विश्वनाथ को साहित्यिक सम्मान

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih news :डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के शिक्षक विश्वनाथ घोषाल को पिछले दिनों हिंदी कविता के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान को लेकर प्रभात प्रकाशन, कला एवं संस्कृति विभाग, भारत सरकार ने प्रतिष्ठित ‘हिंदी साहित्य कविता सम्मान’ से सम्मानित किया है.

विज्ञापन

भारत मंडपम, प्रगति मैदान नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे. विद्यालय की प्रातः सभा में प्राचार्य ओपी गोयल के हाथों उन्हें यह सम्मान दिया गया. श्री घोषाल ने बताया कि यह सम्मान उनके हिंदी साहित्य प्रेम की सच्ची स्वीकृति है और सृजनात्मक लेखन में निष्ठा बनाये रखने को प्रेरित करता है. इसके लिए उन्होंने प्रभात प्रकाशन, कला एवं संस्कृति विभाग, प्राचार्य, सहकर्मियों, विद्यार्थियों, परिवार एवं शुभचिंतकों का आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola