Giridih News :कार्तिक माह की अंतिम सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ी भीड़
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 11:30 PM
Giridih News :झारखंडधाम में कार्तिक माह की अंतिम सोमवारी पर पूजा अर्चना के लिए सुबह तीन बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.
झारखंडधाम में कार्तिक माह की अंतिम सोमवारी पर पूजा अर्चना के लिए सुबह तीन बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. हर-हर महादेव व हर-हर गंगे के जयकारा से माहौल भक्तिमय बना रहा. सुबह तीन बजे बाबा मंदिर का पट्ट खुलते ही श्रद्धालु पहुंच गये. अपराह्न तीन बजे श्रद्धालु मंदिर के बगल में स्थित शिवगंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की. भीड़ होने की सूचना नहीं होने कारण प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंच सके. शुभ मुहूर्त को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु कथा पूजन व मुंडन संस्कार जैसे पवित्र कार्य किये. जिले से विनिन्न प्रखंड के अलावा दूसरे जिले के लोग भी यहां पहुंचे. श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर के अलावा पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर, काली मंदिर, सरस्वती मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा की. व्यवस्था बनाये रखने में नरेश पंडा, नकुल पंडा, नंदकिशोर पंडा, अंबिका पंडा, किशोर पंडा, अशोक पंडा, राहुल पंडा, सुरेश पंडा, शालिग्राम पंड, मंकू पंडा सहित यहां के पुरोहित सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










