Giridih News :बाइक सवार पर पिस्टल तान अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर कराये 38 हजार रुपये

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ-चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर चित्तरडीह पहाड़ी के पास रविवार की रात आधा दर्जन अपराधियों ने एक बाइक सवार पर पिस्तौल तान कर स्कैनर के जरिये 38 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो निवासी सोनू मंडल ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ रविवार को गिरिडीह चारपहिया वाहन की बुकिंग कराने गया था. वहां से बाइक पर घर लौट रहा था. पचंबा चौक से दो बाइक पर सवार कुछ लोग उसका पीछा करने लगे. जैसे ही उसकी बाइक चित्तरडीह पहाड़ी के आसपास पहुंची, एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक किया और उसे रोक लिया. जब तक वह कुछ समझता, एक अपराधी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और मोबाइल निकालकर रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाया. पैसे नहीं भेजने पर जान से मारने की धमकी दी. सोनू ने कहा कि उसके अकाउंट में पैसे नहीं हैं, तो एक अपराधी ने कहा कि वह जल्दी से अपने मोबाइल पर रकम मंगाये. सोनू ने एक मित्र से 38 हजार रुपये मंगाये. लुटेरों ने स्कैनर के जरिये एक बार में 30 हजार व दूसरी बार में 8000 रुपये ट्रांसफर करवा लिये और भाग निकले.

जांच कर रही है पुलिस

जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि घटना रविवार रात की है. जिस स्थान पर पीड़ित के मोबाइल से लुटेरों ने अपने खाते में राशि ट्रांसफर करायी है, उसकी जांच की जा रही है. सभी तरह की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola