इंसाफ मार्च व जनाक्रोश रैली की तैयारी को ले माले की बैठक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :उदय यादव हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा माले द्वारा 12 मई को कारुडीह में आहूत इंसाफ मार्च और जनाक्रोश रैली की तैयारी को लेकर शनिवार को धनवार पार्टी कार्यालय में माले प्रखंड कमिटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

अध्यक्षता कयूम अंसारी ने की. बैठक में मुख्य रूप से भाग ले रहे पूर्व विधायक ने अगुआ साथियों को गांव-टोलों में ग्रामसभा कर लोगों को इस हत्याकांड तथा हत्यारों की गिरफ्तारी में पुलिस की विफलता से अवगत कराने और मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुट करने की अपील की. कहा कि आखिर क्या मजबूरी है कि घटना के दस दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस ग्यारह में से एक भी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर रही है. सांसद-विधायक के पास शादी में शामिल होने का समय है, लेकिन उनके क्षेत्र में आम जनता की हत्या पर कुछ नहीं बोल पाते हैं. सवाल किया कि हत्यारों को कहीं राजनीतिक संरक्षण तो नहीं मिल रहा है. कहा कि धनवार पुलिस आम लोगों को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है. ऐसे में इंसाफ के लिए आम जनता को खुद से प्रयास करना पड़ेगा. कहा कि 12 को हजारों की संख्या में जनता कारुडीह में जनाक्रोश सभा करेगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए जनता की अदालत में आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा. बैठक में विनय संथालिया, रामेश्वर चौधरी, शंकर पासवान, सजरुल अंसारी, रामदेव यादव, महेंद्र यादव, उमेश दास, सुभाष यादव, बालमुकुंद यादव, नरेश यादव, सरिता देवी, सुनीता देवी, यशोदा देवी, रबुना खातून, सुखदेव राम, संतोष यादव, राजू राम, मनोज दास, अयूब अंसारी, बाली यादव, गोपाल भदानी, कारू दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola