Giridih News :घरेलू विवाद में दंपती के साथ मारपीट

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड स्थित भंडारीडीह में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराय गया.

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड स्थित भंडारीडीह में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.मो मुकीद अंसारी और उसकी पत्नी तमन्ना परवीन के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल दंपती का इलाज शनिवार शाम से सदर अस्पताल में चल रहा था. जानकारी के अनुसार मुकीद अंसारी और उनके भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था. इसी विवाद के चलते मुकीद अंसारी के ही परिजनों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में तमन्ना परवीन को गंभीर अंदरूनी चोट आयी है. वहीं मुकीद भी गंभीर है. मारपीट की इस घटना में दंपती के बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं. दोनों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola