Giridih News :लगातार बारिश से भदई फसल की खेती प्रभावित

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भदई फसल की खेती प्रभावित हुई है. देवरी प्रखंड के गुनियाथर पंचायत के किसानों का कहना है कि एक सप्ताह में मौसम साफ नहीं हुआ, तो इस वर्ष मक्का, मूंग, उड़द व अरहर की खेती से वंचित रहना पड़ेगा.

विज्ञापन

देवरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भदई फसल की खेती प्रभावित हुई है. देवरी प्रखंड के गुनियाथर पंचायत के किसानों का कहना है कि एक सप्ताह में मौसम साफ नहीं हुआ, तो इस वर्ष मक्का, मूंग, उड़द व अरहर की खेती से वंचित रहना पड़ेगा. किसान मधु यादव, विजय यादव, शुक्कर शर्मा, मुख्तार अंसारी, कामेश्वर यादव, गोविंद साव, बाबूलाल हेंब्रम, मुरारी ठाकुर, दीपक साव, धोधो भूला आदि ने बताया कि पंचायत के किसान धान के साथ मकई की फसल की खेती करते हैं, लेकिन बारिश की वजह से इस वर्ष मकई व अन्य भदई बीज की बुआई नहीं हो पायी है. मकई के बीज की बुआई का समय निकलता जा रहा है. एक सप्ताह में बीज नहीं बोया गया, तो भदई फसल की खेती से वंचित रह जायेंगे. इधर, पंसस पूजा कुमारी ने भदई फसल की खेती से वंचित हुए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola