सिंगल फेज व लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान
Updated at : 08 Jun 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन

तिसरी प्रखंड के बरवाडीह में पिछले 15 दिनों से सिंगल फेज व लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यहां 90 से अधिक उपभोक्ता हैं. यहां बिजली आपूर्ति के लिए 25-25 केवीए का दो ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है.
विज्ञापन
मामला बरवाडीह गांव का
तिसरी.
तिसरी प्रखंड के बरवाडीह में पिछले 15 दिनों से सिंगल फेज व लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यहां 90 से अधिक उपभोक्ता हैं. यहां बिजली आपूर्ति के लिए 25-25 केवीए का दो ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है. यह भी पिछले 15 दिनों से जला पड़ा है. सिंगल फेज में ही बिजली बहाल है, जिसके चलते गांव में लो वोल्टेज हो गया है. शिकायत के बाद भी विभाग कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है. इसके कारण ग्रामीण इस भीषण गर्मी में परेशानी झेल रहे हैं. ग्रामीण बासुदेव सोनार, अशोक यादव, उमेश यादव, इंद्रदेव महथा, प्रमोद बर्णवाल, रतन चौधरी, राजू यादव, बालगोविंद चौधरी, अशोक बर्णवाल, कुलदीप साव, मदन साव आदि ने कहा कि बरवाडीह में सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग वह वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और विभाग की अनदेखी के कारण बरवाडीह में मांग की पूरी नहीं हो रही है. वर्षों से यहां बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि यहां के उपभोक्ता समय पर बिजली बिल का भुगतान कर देते हैं. इसके बावजूद भी विभाग की लापरवाही बरत रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि बरवाडीह में जल्द ही सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गयी तो वह विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




