Giridih News: मध्य विद्यालय चिरकी में शोकसभा आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: मध्य विद्यालय चिरकी में शोकसभा आयोजित

Giridih News: पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के प्रागंण में संचालित मरांग बुरू संस्थान की ओर से दिशोम गुरु के निधन पर मध्य विद्यालय चिरकी पीरटांड़ के प्रागंण में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के प्रागंण में संचालित मरांग बुरू संस्थान की ओर से दिशोम गुरु के निधन पर मध्य विद्यालय चिरकी पीरटांड़ के प्रागंण में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. संस्थान के अध्यक्ष रामलाल मुर्मू व अन्य लोगों ने कहा कि सोरेन पीरटांड़ की धरती से जुड़े हुए थे. उन्होंने झारखंड राज्य को अलग करने व सामंती प्रथा को बंद करने का बिगुल पीरटांड़ प्रखंड इलाके के जंगलों से फूंका था. लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा. मौके पर भगवान दास किस्कू, पतिराम हेंब्रम, पतिराम मांझी, मंगू किस्कू, शनिचर बेसरा, बिजय टुडू, मंगरा मांझी, साहेबराम मांझी, बाबूराम हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola