Giridih News :सीओ ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां और तिसरी के सीओ ने शनिवार को अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ अभियानचलाया. इस दौरान दो बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ाये. हालांकि, दोनों के चालक भागने में सफल रहे.
विज्ञापन
गावां के सीओ अभिषेक कुमार ने शनिवार को पटना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर गावां थाना को सौंप दिया. बताया गया कि जांच के दौरान ट्रैक्टर पर बिना वैध कागजात के बालू परिवहन किया जा रहा था. सीओ ने बताया कि मामले की सूचना एवं रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए गिरिडीह खनन विभाग को भेज दी गयी है. प्रशासन अवैध खनन व बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चला जा है.
तिसरी में भी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरीयाटांड़ में शनिवार दोपहर में सीओ अखिलेश्वर प्रसाद ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. हालांकि चालक मौके पर से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रैक्टर भंडारी से खिजरी की ओर जा रहा था. सूचना पर सीओ ने कार्रवाई की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










