Giridih News: सुग्गासार में जमीन विवाद में दो पक्षों में झड़प, कई घायल

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 16 Jun 2025 12:35 AM

विज्ञापन

Giridih News: रविवार की रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव की घटना हो गयी. सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदलबल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के सुग्गासार गांव में रविवार की रात जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बच्चूलाल पंडित, सिकंदर पंडित, चंपा देवी, कुसुम कुमारी, ललीता देवी समेत अन्य शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चूलाल ने बताया कि उनके और उनके गोतिया के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. दो दिन पहले उनके गोतिया पक्ष ने विवादित जमीन पर घर निर्माण शुरू किया, तो उन्होंने विरोध किया था. मामला को शांत करने के लिए पंचायती की बात हुई थी. रविवार को पंचायत बैठक बुलाई गयी, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. रविवार की रात दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव की घटना हो गयी. सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदलबल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola