Giridih News :केंद्रीय टीम ने किया गुणवत्ता मानक के तहत आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

Giridih News :राजधनवार प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल के अंतर्गत नीमडीह आयुष्मान आरोग्य मंदिर का गुरुवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत केंद्रीय टीम ने निरीक्षण व असेसमेंट किया.
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा स्वास्थ्य केंद्र के संचालन व्यवस्था का टीम ने बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व मरीजों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच-पड़ताल की. टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी ली. निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना
उद्देश्य
अधिकारियों ने बताया कि एनक्यूएएस असेसमेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज तथा सुविधाएं मिल सके. केंद्रीय टीम के आगमन की सूचना पर पूरे परिसर की विशेष साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया था. मुखिया चंद्रशेखर यादव, अभिमन्यु शर्मा, रामलखन यादव आदि ने उम्मीद जतायी कि इस मूल्यांकन के बाद स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का और विस्तार होगा तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. टीम में जिला के डॉ आशीष सिन्हा, धनवार प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार इंदू शेखर, अजय वर्मा, मो शारिव जिया सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










