Giridih News: सेंटरिंग मिस्त्री का ईंट मारकर सिर फोड़ा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: शहरी क्षेत्र के बजरंग चौक में काम करने के दौरान मिस्त्री को घर के मालिक ने नीचे आने को कहा, इस दौरान वह नीचे उतर ही रहा था कि घर के मालिक के बेटे ने ईंट मारकर मिस्त्री को घायल कर दिया.

विज्ञापन

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी राजू महतो के पुत्र सेंटरिंग मिस्त्री विकास कुमार वर्मा का सिर एक युवक ने ईंट मारकर फोड़ दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. विकास शहरी क्षेत्र के बजरंग चौक में एक ठेकेदारी के तहत एक घर में काम कर रहा था. घर के मालिक ने किसी बात को लेकर इसे नीचे उतरने को कहा. वह धीरे-धीरे सेंटरिंग प्वाइंट से नीचे आ रहा था, तभी मालिक के बेटे ने ईंट उसके सिर पर मार दिया. इससे इसका सिर फट गया. इसके बाद घायल अवस्था में कुछ लोग उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ले गये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola