सीसीएल के डीटी ने किया गिरिडीह कोलियरी का निरीक्षण
Updated at : 09 Aug 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन

सीसीएल के निदेशक तकनीकी (डीटी) हरीश दोहान ने गिरिडीह कोलियरी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कोलियरी की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया. उनके साथ जीएम सेफ्टी एसके सिंह भी मौजूद थे.
विज्ञापन
गिरिडीह. सीसीएल के निदेशक तकनीकी (डीटी) हरीश दोहान ने गिरिडीह कोलियरी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कोलियरी की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया. उनके साथ जीएम सेफ्टी एसके सिंह भी मौजूद थे. दोनों अधिकारियों ने कबरीबाद, ओपेनकास्ट परियोजना (ओसीपी), सीपी साइडिंग, क्रशर, कोल डीपो, हॉस्पीटल, मैगजिन हाउस, सोलर प्लांट आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों संग कई बिंदु पर चर्चा की. डीटी हरीश दोहान ने ओसीपी को अविलंब चालू कराने की दिशा में प्रयास तेज करने की बात कही. उन्होंने उत्पादन में सुरक्षा मापदंडों के पालन पर बल दिया. साथ ही उत्पादन लक्ष्य को मेंटेन करने की बात कही. मौके पर जीएम बासब चौधरी, पीओ संजय कुमार सिंह, मैनेजर श्रवण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




