Giridih News: ठेकेदार पर बिजली की चोरी के आरोप में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: ठेकेदार पर बिजली की चोरी के आरोप में केस दर्ज

Giridih News: गावां में निर्माणाधीन प्लस टू हाई स्कूल के भवन के ठेकेदार द्वारा चोरी की बिजली का उपयोग किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बिजली विभाग के पदाधिकारी ने ठेकेदार के विरूद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गावां तीसरी विद्युत विभाग के एसडीओ प्रदीप राय के द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के क्रम में गावां स्थित प्लस टू हाई स्कूल गावां वे लोग पहुंचे, तो वहां तैनात मजदूरों से पूछताछ में पाया गया कि बिना विद्युत कनेक्शन लिए ठेकेदार सुरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ छोटू सिंह, पिता भागवत प्रसाद सिंह द्वारा एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही है. इससे बिजली विभाग को पहुंचे नुकसान लगभग 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. छापेमारी टीम में आलोक खलको व मुमताज अंसारी भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola