10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कार जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 11:24 PM
तिसरी पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से संयुक्त छापेमारी के दौरान बीते शुक्रवार की देर रात तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरीकुरा से 10 पेटी अंग्रेजी शराब व एक चारपहिया वाहन होंडा सिटी कार को जब्त किया गया. इस दौरान रात में अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर भाग निकले.
तिसरी पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से संयुक्त छापेमारी के दौरान बीते शुक्रवार की देर रात तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरीकुरा से 10 पेटी अंग्रेजी शराब व एक चारपहिया वाहन होंडा सिटी कार को जब्त किया गया. इस दौरान रात में अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर भाग निकले. गुप्त सूचना थी कि गिरिडीह से एक कार में शराब तस्कर अवैध रूप से शराब को बिहार ले जाने के फिराक में हैं. सूचना के बाद तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक व उत्पाद विभाग के एसआई रवि कुमार पुलिस बल के साथ उक्त वाहन की खोज में निकले और छापेमारी के दौरान तिसरी से लोकाई की ओर जाने वाली पथ पर उक्त कार जाने की खबर मिली. फिर उक्त शराब लदी वाहन का पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया. इधर पुलिस द्वारा पीछा किए जाने की भनक शराब तस्कर को लगी और वह उल्टा तिसरी भंडारी होते हुए घनघरीकुरा की ओर भागने लगे. आखिरकार पुलिस की दबिश को देखते हुए शराब तस्कर घनघरिकुरा के पास कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुये भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ होंडा सिटी कार को जब्त कर थाना ले आई. थाना प्रभारी संजय नायक ने कहा कि शराब व कार को जब्त कर इसकी गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है. इस धंधे में शामिल शराब तस्करों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










