पश्चिम बंगाल के दूसरे सीएम वीसी राय का गिरिडीह से था खास नाता, सरिया में जमीन खरीद बनाया था बंगला
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Jun 2024 9:33 PM
बंगाल के राजघराने से संबद्ध इस परिवार के लोग अपनी छुट्टियों में यहां आया करते थे. फिजां में तैरते किस्से बताते हैं कि प बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय भी सरिया आया करते थे.
लक्ष्मीनारायण पांडेय, गिरिडीह : हर इलाके का अपना एक लोकल स्पॉट होता है, जैसे समीकरणों में कोइफिशिएंट (गुणांक) होता है. इसकी गुणवत्ता इलाके का मान तय करती है. यही हैसियत एक जमाने में गिरिडीह के बाद बंगाली कोठियों के कारण सरिया को हासिल थी. गिरिडीह का सूत्र एक तरफ कविगुरु रवींद्रनाथ, भारतीय सांख्यिकी के पितामह पीसी महालनोबिस व सर जेसी बोस से जुड़ता था तो डालमिया इस्टेट, थन सेनाध्यक्ष का शांतिकुंज, बंगाल के मेयर हेमचंद नस्कर के कुमार आश्रम, डॉ श्यामाचरण मुखर्जी के मुखर्जी भवन से सरिया का स्टेटस सिंबल बने हुए थे. इसी दौर में आजादी के बाद प बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री वीसी राय के परिजनों ने यहां राय विला बनाया हुआ था.
1930 के दशक में दो बीघा जमीन खरीदी थी राय परिवार ने :
20वीं सदी का मध्य काल सरिया का स्वर्णकाल था. यहां बसी लगभग सारी बड़ी हस्तियों ने इसी दौर में यहां अपना ठौर बनाया था. बंगाली भोद्रो मानुष की उपस्थिति एक परिदृश्य रचती थी जो वहां की खुशहाली में झलकती थी. बाजार में रौनक रहती थी. इन्हीं हस्तियों में शामिल थे विधान चंद्र राय, जिनके परिजनों ने सरिया में वर्ष 1930-35 के मध्य लगभग दो बीघा जमीन खरीदी थी और बंगला बनाया था. इस बंगले में विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित बगीचे, फलदार वृक्ष, साग-सब्जियों की क्यारियां लगायी गयी थी.
बंगाल की उप राजधानी के रूप में देखा जाता था :
बंगाल के राजघराने से संबद्ध इस परिवार के लोग अपनी छुट्टियों में यहां आया करते थे. फिजां में तैरते किस्से बताते हैं कि प बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय भी सरिया आया करते थे. सभ्य, शांत तथा ईमानदार प्रवृत्ति के लोगों की अधिकता के कारण मंत्रियों के पास सुरक्षा कर्मी कम हुआ करते थे. बावजूद एक मुख्यमंत्री का सरिया जैसे छोटे कस्बे में आना-जाना मायने रखता था. लोग सरिया को बंगाल की उप राजधानी के रूप में भी देखे थे.
सीएम बनने के बाद भी सरिया आते रहे :
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका सरिया आना-जाना लगा रहा. उनके यहां आगमन पर सरिया बाजार की रौनक ही अलग हो जाती थी. स्टेशन से लेकर पूरे सरिया बाजार की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता था. बदलते समय के साथ सरिया की फीकी पड़ती चमक के बीच राय विला का भी अपना अस्तित्व बनाये रखना मुश्किल होता गया. परिजन उस भवन को बेच चुके हैं. खरीदारों ने अपने हिसाब से मकान का रूपांतरण कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










