युवक का शव गांव में पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :रविवार की रात में जमुआ-देवघर सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत युवक मुकेश बेसरा (20) का शव सोमवार को चंदाडीह गांव पहुंचा.

विज्ञापन

शव पहुंचते ही गांव में मातम परस गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पोस्टमार्टम करवाये जाने के बाद सोमवार की दोपहर तीन बजे युवक का शव चंदाडीह पहुंचा. इससे गांव का माहौल गमगीन हो गया. मृतक के पिता सोमरा बेसरा के मुताबिक उसका पुत्र मुकेश अपने दोस्त सोनूराज किस्कू के साथ बदवारा गांव गया था. वहां से वापस लौटने के क्रम में यह घटना हुई. इधर युवक की मौत की सूचना पर झामुमो नेता आरिफ रजा उर्फ सद्दाम ने चंदाडीह गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola