देर रात घर में घुस मारपीट व घर ध्वस्त करने का आरो
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 12:49 AM
बिरनी प्रखंड की चोंगाखार पंचायत अंतर्गत गुरहा निवासी स्व. द्वारिका महतो की पत्नी मुंद्रिका देवी ने कुछ ग्रामीणों पर घर में घुसकर मारपीट करने व घर ध्वस्त कर देने का आरोप लगाया है. इस बाबत पीड़िता ने भरकट्टा ओपी में एक आवेदन दिया है.
ओपी में हो चुका था समझोता : प्रार्थी के अनुसार काफी देर के बाद गांव में जाकर हल्ला किया तो ग्रामीण जुटे. कहा कि तोतो प्रसाद वर्मा से जमीन विवाद चल रहा है. जिस जमीन पर वर्षों से घर बनाकर रह रहे हैं और जोत कोड़कर दखल कब्जा में पूर्वजों से है. जिस जमीन पर घर बना है, उस जमीन को तोतो प्रसाद वर्मा जबरन कब्जा कर जमीन को हड़पना चाहता है. इसी को लेकर तोतो वर्मा ने भरकट्टा ओपी में आवेदन भी दिया है. ओपी में दोनों पक्ष को शांति बनाये रखने व जमीन पर कोई कार्य नहीं करने को ले समझौता भी हुआ है. उसके बावजूद तोतो वर्मा ने रात में घर में सोये लोगों को बंधक बनाया व मारपीट कर घर को ध्वस्त कर दिया है.
आरोपियों ने कानून को हाथ में लिया है : ओपी प्रभारीओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि लोगों ने घर को ध्वस्त कर कानून को हाथ में लिया है. ऐसा नहीं करना चाहिए. जांच चल रही है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










