Giridih News: मकान क्षतिग्रस्त करने व जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 14 Oct 2025 11:22 PM

विज्ञापन

Giridih News: दूसरे पक्ष के मनोज वर्मा, कैलाश वर्मा आदि ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पूरा विवाद उसके पुस्तैनी जमीन से जुड़ा है और वे सभी अपने निजी जमीन पर खेती को लेकर जोत कोड़ कर रहे थे. उसी दौरान दोनों पक्षों में हल्की कहासुनी हुई है.

विज्ञापन

धनवार थाना क्षेत्र के गिरीबरवाडीह गांव निवासी शिवनंदन पंडित पिता चोल्हो पंडित ने मंगलवार को अपने मकान को क्षतिग्रस्त करने एवं जमीन पर कब्जा किये जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि उनके पड़ोसी खेमलाल महतो, प्रेम वर्मा, पप्पू वर्मा आदि कुछ लोग उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. विरोध करने पर उक्त लोगों ने न केवल मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी. कहा कि स्थानीय स्तर पर कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी पक्ष अपनी दबंगई दिखाते हुए कब्जा जारी रखे हुए है.

दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

दूसरे पक्ष के मनोज वर्मा, कैलाश वर्मा आदि ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पूरा विवाद उसके पुस्तैनी जमीन से जुड़ा है और वे सभी अपने निजी जमीन पर खेती को लेकर जोत कोड़ कर रहे थे. उसी दौरान दोनों पक्षों में हल्की कहासुनी हुई है. एसडीएम अनिमेष रंजन ने कहा है कि मामले की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी और संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola