Giridih News :मारपीट करने का आरोप, थाना में आवेदन
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बिजोडीह निवासी थांभी हाजरा ने जमुआ पुलिस को पोते के साथ हुए मारपीट का आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
कहा है कि 22 मई की दोपहर करीब तीन बजे उसका पोता सनोज हाजरा ट्रैक्टर से ईंट उतार रहा था. उसी समय एक युवक ने उसके पोते काे जबरन ट्रैक्टर पर बैठ लिया. युवक ने ट्रैक्टर का गियर आगे-पीछे कर दिया, जिससे ट्रैक्टर पलटने से बचा. इस बात पर उसके पोते ने उसे डांटा और ट्रैक्टर से नीचे उतार दिया. इतने में ही उक्त युवक के साथ वाले दो अन्य लोग वहां आये और ईंट से पोते का सिर फोड़ दिया. थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.
घरेलू विवाद में मारपीट, महिला घायल
देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गांव के टोला टुहियो में रविवार को घरेलू विवाद में लेकर हुई मारपीट की घटना में रेखा देवी (30) पति मुकेश हाजरा घायल हो गयी. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. रेखा ने बताया कि मारपीट की सूचना देवरी थाना में दे दी गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










