Giridih News :बाल मित्र ग्राम की सक्रिय महिलाओं को मिला सम्मान

Updated at : 08 Mar 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :बाल मित्र ग्राम की सक्रिय महिलाओं को मिला सम्मान

Giridih News :कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की ओर से देवरी प्रखंड अंतर्गत बाल मित्र ग्रामों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण और बाल अधिकार के मुद्दे पर परिचर्चा तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने को सम्मान समारोह आयोजित

महिला सशक्तिकरण व बाल अधिकार पर परिचर्चा व सम्मान समारोह का आयोजन

70 नारी शक्तियों का किया गया सम्मानित

बाल मित्र ग्राम की सात बच्चियां हुईं जिला मुख्यालय में सम्मानित

कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की ओर से देवरी प्रखंड अंतर्गत बाल मित्र ग्रामों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण और बाल अधिकार के मुद्दे पर परिचर्चा तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सात बाल मित्र ग्राम जेरोडीह, महतोधरान, तिलकडीह, जवारी, फुटका, बाघरायडीह व चौकी में कार्यक्रम आयोजित कर कुल 70 महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में शॉल देकर सम्मानित किया गया. तिकलडीह पंचायत के मुखिया विनोद हेंब्रम व फाउंडेशन के जिला समन्वयक सुरेंद्र पंडित ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा करुणामय समाज निर्माण को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने तथा नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. परिचर्चा व सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने गीत, संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया. इस दौरान बाल मित्र ग्रामों में गठित समूहों की महिला सदस्यों, बालिकाओं सहित ग्रामीण महिलाओं ने भागीदारी निभाई. कार्यक्रम में बाल पंचायत की बच्चियाें और महिला मंडल की सदस्यों ने नृत्य एवं गीत भी पेश किया. कार्यक्रम में महिला मंडल से सनौती मरांडी, सुनीता बास्के, मरियम मरांडी, सरोजनी हांसदा, तेरेसा सोरेन, निर्मला हांसदा, सोनिया मरांडी, युवा मंडल से बसंती मुर्मू, सुनीता देवी, सुनीता मरांडी, मलिन मरांडी, सलोनी मुर्मू, बेरोनिका मुर्मू, शर्मिला हेंब्रम, सीता हेंब्रम, बीएमजी समिति से अनूप मरांडी, बाबुआ बेसरा, भीखा मरांडी, बाल पंचायत की सलीना हेंब्रम, मरशीला मरांडी, मोनिका मुर्मू, सुखी मुर्मू, जयंती किस्कू आदि ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola