नाबालिग को अगवा करने का आरोपी भेजा गया जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हीरोडीह थाना पुलिस ने एक नाबालिग को अगवा करने के आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
विज्ञापन
झारखंडधाम. हीरोडीह थाना पुलिस ने एक नाबालिग को अगवा करने के आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि हीरोडीह थानांतर्गत किसगो निवासी इम्तियाज (21) पिता स्व रमजान मियां थाना कांड सं 66/24 भादवि की धारा-363/366(A) का प्राथमिकी अभियुक्त है. पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
तीन दिनों गायब बच्चे का नहीं मिला सुराग, परिवार चिंतित
सरिया. सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो गांव निवासी मुरली दास का सात वर्षीय पुत्र चंदन कुमार मंगलवार से गायब है. उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुत्र के गायब होने की घटना के बाद परिवार काफी चिंतित है. मुरली दास ने सरिया थाना में एक आवेदन देकर अपने पुत्र की खोजबीन की गुहार लगायी है. कहा कि मंगलवार की सुबह वह घर के बाहर खेलने के लिए निकला. दोपहर 12:00 बजे उसकी मां सुनीता देवी उसे बुलाने के लिए घर से बाहर खोजने गयी, लेकिन उसका कोई पता पता नहीं चला. सरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि उक्त बच्चों के गायब होने से संबंधित एक आवेदन सरिया थाना को प्राप्त हुआ है. पुलिस बच्चे को खोज रही है. इसकी सूचना अन्य थाना व एसपी को भी दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










