Giridih News: डुमरी में हुए हादसे में घायल हेसला के युवक की दुर्गापुर में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: डुमरी में हुए हादसे में घायल हेसला के युवक की दुर्गापुर में इलाज के दौरान मौत

Giridih News: मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक रवि मेहता शादीशुदा था और गांव में ही रहकर काम करता था.

विज्ञापन

डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा जीटी रोड में बीते 27 सितंबर को हुई बाइक दुर्घटना में बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला का रवि मेहता (30) पिता दुर्गा मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका इलाज दुर्गापुर मिशन अस्पताल में चल रहा था. मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक रवि मेहता शादीशुदा था और गांव में ही रहकर काम करता था.

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

निधन की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक युवक अपने पीछे माता- पिता, दो भाईयों, पत्नी समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गया. घटना से हेसला गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. इधर मुखिया रामचंद्र यादव ने बताया कि युवक का शव रात आठ बजे हेसला पहुुंचेगा. बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार किया जायेगा. शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया रामचंद्र यादव, अविनाश कुमार, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र कुमार, अमजद खान, मोकिम शेख, राजू पांडेय, मिथलेश यादव आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola