Giridih News :नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :तिसरी प्रखंड के दानोखूंटा गांव के निवासी ढेना बेसरा का 45 वर्षीय पुत्र बासो बेसरा गुरुवार को नहाने के क्रम में लोकाय थाना क्षेत्र के जमामो स्थित रनियागढ़हा तालाब में डूब गया. ग्रामीण उसकी खोज में लगे हुए हैं.

विज्ञापन

तिसरी प्रखंड के दानोखूंटा गांव के निवासी ढेना बेसरा का 45 वर्षीय पुत्र बासो बेसरा गुरुवार को नहाने के क्रम में लोकाय थाना क्षेत्र के जमामो स्थित रनियागढ़हा तालाब में डूब गया. बासो के डूबने की खबर मिलते ही लोकाय पंचायत की मुखिया अनिता हेंब्रम व उनके पति तालो हांसदा सहित दानोखूंटा, लेढ़वाटांड़, लोकाय, जमामो समेत अन्य गांव के लोग जुटे. सूचना पर लोकाय नयनपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार सदल-बल तालाब के पास पहुंचे. पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की खोज शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला. बताया गया कि बासो गुरुवार की दोपहर खेत में काम करने के उपरांत जमामो के रनियागढ़हा तालाब में नहाने गया था. इस दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया, देर तक बाहर नहीं निकलने पर दूसरे घाट पर नहा रहे लोगों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी. इसके बाद पुलिस व ग्रामीण पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola