Giridih News :युवक की रिहाई को ले निकाली रैली, जिला प्रशासन का फूंका पुतला

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद इलाके में छह मई को पुलिस पर हुए पथराव और भीड़ को उकसाने के मामले में गिरफ्तार जनता जागरूकता संघ के सदस्य मिसू मंडल की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

शहर के झंडा मैदान से निकली रैली टावर चौक पहुंची. इसमें काफी संख्या में युवा, मिसू के परिजन और संघ के सदस्य शामिल हुए. रैली से पूर्व झंडा मैदान में जुटे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मिसू की तत्काल रिहाई की मांग की. इसके बाद जुलूस टावर चौक पहुंचा, जहां जिला प्रशासन का पुतला फूंका गया. प्रदर्शन के दौरान नगर थाना की पुलिस भी मौजूद थी.

जल्द रिहाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम

जेएलकेएम के नेता नागेंद्र चंद्रवंशी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मिसू मंडल को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निर्दोष को फंसाया गया है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola