Giridih News :माल्डा में बिना बोर्ड लगाये जेसीबी मशीन से बन रहा परकुलेशन टैंक

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :माल्डा में बिना बोर्ड लगाये जेसीबी मशीन से बन रहा परकुलेशन टैंक

Giridih News :गावां प्रखंड की माल्डा पंचायत में मनरेगा योजना से स्वीकृत परकुलेशन टैंक में जेसीबी मशीन से काम किये जाने का वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि पांडेयडीह गांव में इन दिनों एक ही स्थान पर पांच परकुलेशन टैंक का निर्माण किया जा रहा है. इसमें खुलेआम जेसीबी मशीन का प्रयोग कर इसकी खुदाई की जा रही है. इन योजनाओं में ना तो कोई बोर्ड लगाया गया है और ना ही योजना का नाम ही लिखा हुआ है. माल्डा पंचायत स्थित पांडेयडीह बगिया में एक ही जगह पर पांच परकुलेशन टैंक के निर्माण के संबंध में मुखिया गायत्री देवी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. वह पता लगाने के बाद ही कुछ कह सकेंगी. वहीं, रोजगार सेवक से ने पैर की हड्डी टूटने के कारण बेड रेस्ट में होने की बात कही.

बीडीओ ने कहा

इस संबंध में गावां बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि वीडियो में उन्होंने भी देखा है. मामले की जानकारी उन्हें भी मिली है. इसकी जांच करवा उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola