Giridih News :चार लेबर कोड के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 13 Dec 2025 10:21 PM

विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्वय समिति की बैठक एलआइसी गिरिडीह शाखा परिसर में हुई. बैठक में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, बीएसएसआर यूनियन, झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बैंक इंम्पलॉइज फेडरेशन, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, झारखंड कोल मजदूर यूनियन, झारोटेफ, डीवाइएफआई सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता झारोटेफ के जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा व संचालन बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने किया. अतिथि सीटू के राज्य सचिवालय सदस्य संजय पासवान थे. बैठक को महासंघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह नयन, बीएसएसआर यूनियन के सचिव मृदुल कांति दास, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के पवन बरनवाल, बैंक कर्मचारी संघ के दीपक कुमार, बीमा कर्मचारी संघ के अनुराग मुर्मू, सीटू के संजय पासवान आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि आज की जो परिस्थिति है, उसमें सभी संगठनों को एकजुट होकर सरकार के कर्मचारी, शिक्षक, मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना होगा. देश में मंहगाई, बेरोजगारी तथा आर्थिक असमानता बढ़ रही है. केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिता लागू किया है, जो कर्मचारी, शिक्षक व मजदूर विरोधी है. इस संहिता लागू होने से श्रम संगठन की स्थापना, हड़ताल करना मुश्किल हो जायेगा. इस संहिता में फिक्स टर्म इंप्लायमेंट का प्रावधान है, जो बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है.

तदर्थ समिति की गठन

बैठक में सर्वसम्मति से एक तदर्थ समिति का गठन किया गया. बीएसएसआर यूनियन के मृदुल कांति दास को अध्यक्ष, बीमा कर्मचारी संघ के धर्म प्रकाश को जिला संयोजक, महासंघ के अमर किशोर प्रसाद सिन्हा व झारखंड कोल मजदूर यूनियन के हरगौरी साहू को उपाध्यक्ष, झारोटेफ के मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, बैंक कर्मचारी संघ के दीपक कुमार और प्रेम कुमार को सह संयोजक, बैंक इंप्लॉइज फेडरेशन के पवन कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. धन्यवाद ज्ञापन बीमा कर्मचारी संघ के राजेश कुमार उपाध्याय ने किया. बैठक में विजय कुमार, संजय शर्मा, उमानाथ झा, स्वेता, करन बनर्जी, आशीष सिन्हा, राम किशुन महतो, सुरेश सिन्हा, अभिजीत डान, जुबेर आलम, रोहित रवानी, विकास गुप्ता, नागेश्वर साव, राजेश प्रसाद, विजय मंडल, संजय गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola