Giridih News :कोयला लदी बाइक और कार में टक्कर, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कोयला लदी बाइक और कार में टक्कर, दो घायल

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम रोड में कोयला लदी बाइक और कार के बीच टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घटना मंगलवार रात की है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोयला लदी बाइक विष्णुगढ़ से बगोदर आ रही थी. उसी दिशा में ही हजारीबाग की ओर जाने के लिये एक कार टर्न ले रही थी. इसी बीच तेज रफ्तार में जा रही कोयला लदी बाइक व कार में जबरदस्त टक्कर हो गयी. टक्कर से कोयला लदी बाइक पलट गयी और कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. कोयला लदी बाइक के नीचे युवक फंस गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और बाइक चालक को निकाला. वहीं, कार सवार भी घायल हो गया है जिसे स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. सूचना पर बगोदर पुलिस पहुंची और अवैध व दोनों वाहन को जब्त कर लिया.

रात भर सड़कों पर दौड़ती है कोयला लदी बाइक

अवैध कारोबार के लिए सेफ जोन बना बगोदर जीटी रोड के रास्ते बाइक से कोयले की तस्करी जारी है. कोयले को ईंट भट्ठे में खपाने के अलावा पिकअप वैन से बाहर भेजा जाता है. कोयला खेतको वाया पोखरिया होते हुए बेको और चौधरीबांध के रास्ते भी सरिया के इलाके में बाइक से पहुंचाया जाता है. शाम ढलते ही कोयले की ढुलाई शुरू हो जाती है. रात में कोयला लदे वाहन विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मड़मो होकर खेतको वाया औरा जीटी रोड सिक्सलेन और बगोदर पुराने जीटी रोड से गुजरते हैं. प्रतिदिन सैकड़ों बाइक विष्णुगढ़ प्रखंड के ही अचलजामो-सिरैय, बगोदर जीटी रोड से सरिया और हजारीबाग के गोरहर इलाके में पहुंच रही है.

बोकारो जिले की बंद खदान में होता है अवैध खनन

बोकारो जिले के बंद खदानों से कोयले का अवैध खनन कर ढुलाई की जाती है. कोयला बगोदर थाना क्षेत्र में पिछलेदो माह से डंप किया जा रहा है. थाना से पांच सौ मीटर की दूरी पर बगोदर नीचे बाजार में भी कई स्थानों पर इस धंधे से जुड़े लोग कोयला लदी बाइक को सेटिंग कर अपने गोदामों में उतारा जाता है. यह काम रात भर चलता है. यहां से ऊंचे दामों में कोयला बेचा जाता है. वहीं बगोदर-हजारीबाग रोड में भी यह धंधा जारी है.

पूर्व में भी हो चुकी है सड़क दुर्घटना

कोयला लदी बाइक के कारण पूर्व में भी दुर्घटनाएं हो चुकीं हैं. मंझलाडीह भाया अडवारा पथ के बेलगाय के समीप कोयला लदी बाइक लेकर युवक सरिया की ओर जा रहा था. बेलगाय के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक सवार से आमने- सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदी बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुराने जीटी रोड बस पड़ाव के समीप कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना सुबह साढ़े छह बजे की थी. इसके अलावा भी दुर्घटनाएं हुईं हैं.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola