मैं भी बनना चाहता हूं मुख्यमंत्री : साक्षी महाराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2016 10:09 PM
गिरिडीह : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि भाजपा में कई उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत है. उनकी भी इच्छा मुख्यमंत्री बनने की है, लेकिन पार्टी जिसे उम्मीदवार बनायेगी, उसका समर्थन किया जायेगा. संसदीय बोर्ड ही तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा. कहा कि बिहार के […]
गिरिडीह : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि भाजपा में कई उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत है. उनकी भी इच्छा मुख्यमंत्री बनने की है, लेकिन पार्टी जिसे उम्मीदवार बनायेगी, उसका समर्थन किया जायेगा. संसदीय बोर्ड ही तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा. कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी दौरे से भाजपा को फायदा होगा. बाबूलाल मरांडी अपनी राजनीति चमकाने के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं. बाबूलाल मुख्यमंत्री क्या, प्रधानमंत्री पर भी आरोप लगा सकते हैं. आरोप लगाने से कोई अपराधी नहीं हो जाता है. आरोप सिद्ध भी होना चाहिए. साक्षी महाराज सोमवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे. वह गिरिडीह की आठ दिवसीय यात्रा पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










